झारखंड में Corona के 18 मामले में सबसे अधिक चार मरीज रांची में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के 18 मामले में सबसे अधिक रांची में 13 केस सक्रिय हैं। राज्य के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

गुरुवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ हैं। इसके विपरीत राज्य के एक जिले से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से चार मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 189 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 17 लाख, 18 हजार 828 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 14 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 856 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article