बोकारो में ट्रक, ट्रेलर और बाइक के टक्कर में चार घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जरीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-23 पर कल्याणपुर हनुमान चौक के समीप गुरूवार को ट्रक, ट्रेलर और बाइक के आपस में टकराने से चार लोग घायल हो गए ।

जानकारी के अनुसार दुर्गापुर से रांची जा रहे पाइप लदे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे टेलर से टक्कर हो गई। इसमें ट्रक खाई में पलट गया ।

इस दौरान ट्रक से पास से बाइक पर सवार होकर जा रहे पति पत्नी इसकी चपेट में आ गए। इनकी पहचान मध्य विद्यालय कल्याणपुर की शिक्षिका सुमित्रा कुमारी और पति डॉक्टर सुरेश कुमार के रूप में हुई। दुर्घटना में ट्रक और ट्रेलर के चालक को भी चोटें आई हैं ।

बताया जा रहा है कि हादसा ट्रेलर चालक को नींद लगने के कारण हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन के सहयोग से निकाला जा रहा है। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article