FIFA Under-17 महिला वर्ल्ड कप में झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय फुटबॉल संघ (Indian Football Association) ने झारखंड की बेटियों पर भरोसा किया है। यही वजह है कि फीफा अंडर-17 (FIFA Under-17) महिला वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम में उसने जिन खिलाड़ियों को चुना है, उनमें सात खिलाड़ी झारखंड से हैं। इसकी सूची शनिवार को जारी हुई है।

ये हैं झारखंड की खिलाड़ी

सूची में 33 खिलाड़ियों को देशभर से चुना गया है। संघ ने जो सूची जारी की है, उसमें झारखंड की गोलकीपर अंजली मुंडा (रांची), डिफेंडर सलीना कुमारी (गुमला), सुधा तिर्की, अष्टम उरांव (लोहरदगा), पूर्णिमा कुमारी (सिमडेगा), अंकिता तिर्की (गुमला), विंगर अनिता कुमारी (रांची) और मिडफिल्डर नीतू लिंडा (रांची) को इंडियन टीम में शामिल होने का मौका मिला है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण जमशेदपुर में 23 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा।

अंडर-18 में भी दिखाया था अपना दमखम

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने (मार्च में) जमशेदपुर में सैफ अंडर-18 वीमेंस फुटबॉल टीम में भी झारखंड की छह बेटियों ने इंडियन टीम की ओर से खेलते हुए अपनी काबिलियत दिखाई थी।

इसमें नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, एस्टन उरांव, अमीषा बारला और सुनीता मुंडा को भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला था। इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीम ने भाग लिया था।

Share This Article