मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात, जानें फिर क्या हुआ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से HEC रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में मौजूदा स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड रांची के पुनरुद्धार (रिवाइवल) हेतु गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय उप-संसदीय समिति के सदस्यों के बीच हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) रांची की वर्तमान परिस्थिति एवं पुनरुद्धार से संबंधित भविष्य की कार्य योजनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद, राज्यसभा तिरुची शिवा सहित सांसद राज्यसभा सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हसमुख सोमाभाई पटेल, सांसद चंदन चौहान उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।