ओडिशा के रायगढ़ा जिले में वैन पलटने से 19 लोग घायल

ओडिशा के रायगढ़ा में शुक्रवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलट गई। हादसे में 19 लोग घायल हुए, जिनमें नौ को गंभीर हालत में पारलाखेमुंडी अस्पताल भेजा गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: ओडिशा के रायगढ़ा जिले में शुक्रवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से उसमें सवार 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे पुट्टासिंग थाना क्षेत्र के तालना घाट में हुआ। उस समय करीब 35 मजदूर पिकअप वैन में सगड़ा से पद्मपुर जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को गुनपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को आगे के इलाज के लिए पारलाखेमुंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।