HomeविदेशRussian Missile Attack : रूस की संयुक्त राष्ट्र को चुनौती, महासचिव के...

Russian Missile Attack : रूस की संयुक्त राष्ट्र को चुनौती, महासचिव के दौरे के बीच कीव पर दागीं मिसाइलें

spot_img

कीव: यूक्रेन पर हमले के दो महीने से अधिक पूरे होने के बावजूद रूस के तेवर कड़े हैं। रूस किसी वैश्विक संस्था व देश के दबाव में नहीं आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ को चुनौती देते हुए रूसी सेनाओं ने यूक्रेन की राजधाी कीव पर उस समय मिसाइलें दागीं, जब संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस स्वयं कीव के दौरे पर थे।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मॉस्को का दौरा कर यूक्रेन पहुंचे हैं। मॉस्को में गुटेरेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ भी विचार विमर्श किया था। गुटेरेस यूक्रेन पहुंचे और कीव का दौरा कर ही रहे थे, तभी रूसी सेनाओ की मिसाइलों ने कीव को दहला दिया।

यह स्थिति तब है, जबकि पिछले कुछ दिनों से कीव पर रूसी सेनाओं का आक्रमण रुका हुआ था। अब अचानक कीव पर मिसाइल हमले को रूस द्वारा संयुक्त राष्ट्र को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

गुटेरस जब यूक्रेन में फंसे नागरिकों की मदद के लिए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने पहुंचे थे तभी कुछ दूरी पर एक मिसाइल गिरी। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता सविआनो अब्रू ने कहा कि हमला संयुक्त राष्ट्र संघ के दल के बेहद करीब किया जाना चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

गुटेरेस और जेलेंस्की ने इन हमलों की निंदा की है। गुटेरस ने यूक्रेन को असहनीय पीड़ा का केंद्र करार दिया है। उन्होंने रूसी सेना द्वारा बरती गई क्रूरता की निंदा की।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...