Ranchi University में 10 को सेमिनार, राज्यपाल रमेश बैस, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे शामिल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) के आर्यभट्ट सभागार में प्राकृतिक चिकित्सा और योग पर दस मई को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी बुधवार को इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के झारखंड प्रभारी और महासचिव डॉ पंकज कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कामिनी कुमार और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव सहित कई लोग उपस्थित होंगे।

Share This Article