Latest NewsUncategorizedखरगोन शहर में कर्फ्यू में 11 घंटे की ढील, पेट्रोल पंप खुला...

खरगोन शहर में कर्फ्यू में 11 घंटे की ढील, पेट्रोल पंप खुला रखने की अनुमति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खरगोन (मप्र), चार मई मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव और आगजनी के बाद लगे कर्फ्यू में बुधवार को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक 11 घंटे की ढील दी गई है। इस दौरान पहली बार पेट्रोल पंप खुला रखने की अनुमति दी गई है।

खरगोन के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट मिलिंद ढोके ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, ‘‘खरगोन शहर में बुधवार को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक छूट दी गई है।’’उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल पंप भी खोले जा सकेंगे और परिवहन में भी छूट रहेगी।

फिलहाल सभी धार्मिक स्थल बन्द रहेंगे। कर्फ्यू में ढील की अवधि के दौरान कृषि मंडी, दूध, सब्जियां और दवाओं की दुकानों सहित अन्य दुकानें खोलने की अनुमति पहले से ही दी गई है।

खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस पर कथित पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुई थी, जिसमें दुकानों, घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

14 अप्रैल से स्थानीय प्रशासन कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दे रहा है। हालांकि ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया के त्योहार के मद्देनजर खरगोन शहर में प्रशासन ने मंगलवार को कर्फ्यू में ढील नहीं दी थी, जिसके चलते लोगों ने इन दोनों त्योहारों को घर पर ही मनाया।

spot_img

Latest articles

रांची में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, बड़ा तालाब रहेगा स्वच्छ

रांची: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने...

झारखंड के 25 साल, लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का विजन

रांची/लंदन: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन...

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य का नाम रोशन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल...

चोरी के आरोप में युवक की मौत पर आक्रोश, रांची की सड़कों पर उतरा नायक समाज

रांची: चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

खबरें और भी हैं...