राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा विधायक चंपाई सोरेन से मिले परिमल नाथवानी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। झारखंड से भाजपा और एनडीए समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने रांची स्थित आवास पर चंपाई सोरेन से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड के विकास, राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चंपाई सोरेन ने कहा कि परिमल नाथवानी पहले भी राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और राज्य के विकास को लेकर उनका विजन स्पष्ट रहा है।इसकी जानकारी चंपाई सोरेन ने ट्वीट कर दी है।
मुलाकात के दौरान झारखंड के सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव के माहौल के बीच यह मुलाकात कई मायनों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।