किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है बिरसा हरित ग्राम योजना : कल्पना सोरेन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि राज्य के हर कोने से इस वर्ष बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए आम के बगीचों में बेहतर उत्पादन की सुखद खबरें मिल रही हैं। यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है।

अपने विधानसभा क्षेत्र गांडेय के भ्रमण के दौरान कल्पना सोरेन ने खुर्शीद और कारु पाठक के आम बगीचे का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और योजना के सकारात्मक परिणाम देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) इकाई स्थापित कराने का प्रयास करूंगी, ताकि किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति मिले।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।