Latest NewsUncategorizedपांच लाख रुपये की रिश्वत लेते राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति...

पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर मुख्यालय की स्पेशल यूनिट द्वितीय टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता को पांच लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

रिश्वत राशि के अलावा एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रुपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है। बताया जा रहा है कि इस सरकारी गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की एसयू द्वितीय टीम को एसीबी की व्हाटसएप हेल्पलाइन पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने व सतत परेशान नहीं करने की एवज में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति डॉ. राम अवतार गुप्ता द्वारा 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि मांगी जा रही है।

एसीबी एसयू द्वितीय टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता को परिवादी से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया गया है ।

रिश्वत राशि के अलावा एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रुपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है।बताया जा रहा है कि इस सरकारी गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे। एसीबी टीमों द्वारा कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता के आवास एवं अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...