HomeऑटोElectric Vehicle ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय

Electric Vehicle ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय

spot_img
spot_img
spot_img

बीजिंग: अप्रैल 2022 में चीन के शानतोंग प्रांत के छाईयू गांव के गांववासी ली यूकांग ने इलेक्ट्रिक वाहन(Electric Vehicle) खरीदा। इस वाहन की कीमत करीब 1 लाख युआन है।

ली यूकांग ने स्थानीय सरकार से 3,000 युआन की सब्सिडी प्राप्त की। जब चार्ज करता है, तब वह बस मोबाइल फोन के एप से सब्सिडी के पैसों को खर्च करता है।ली यूकांग हर महीने माल की डिलीवरी करने के लिए 5 या 6 हजार किलोमीटर चलता है।

ईंधन कार से हर महीने 3 या 4 हजार युआन का खर्च आता है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन के बिजली को चार्ज करने के लिए सिर्फ 500 या 600 युआन की जरूरत पड़ती है।

चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय नई ऊर्जा वाहनों की कीमत आम तौर पर 30,000 से 80,000 युआन है। चार्ज करने के लिए सिर्फ 30 युआन का खर्च आता है और क्रूजि़ंग रेंज लगभग 400 किलोमीटर है।

इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायक और सस्ता , किसानों में बहुत लोकप्रिय

इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायक है और सस्ता भी है, जो किसानों में बहुत लोकप्रिय है।ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नई ऊर्जा कार का उपभोग बढ़ाने के लिए तरह-तरह की उदार नीति अपनाई जाती है।

उदाहरण के लिए, हाईनान प्रांत में उपभोक्ताओं को 20 हजार युआन का सब्सिडी दी जाती है, जबकि शानतोंग में सब्सिडी 50 हजार है। पेइचिंग की योजना है कि वर्ष 2025 में शहर में चाजिर्ंग बूथ की संख्या 7 लाख तक जा पहुंचेगी, ताकि चाजिर्ंग और सुविधाजनक हो सके।

उदार नीति के समर्थन में वर्ष 2021 में चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख 68 हजार नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री हुई, जो साल 2020 की तुलना में 1.7 गुणा अधिक है। अनुमान है कि नई ऊर्जा वाहनों की संख्या लगातार बढ़ेगी।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...