रांची में भाजपा ने निकाली शव यात्रा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची महानगर भाजपा ने रविवार को गठबंधन सरकार की शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा हरमू से अरगोड़ा चौक से निकाली गई। साथ ही गठबंधन सरकार का पुतला जलाया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए।

हेमंत सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है

दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार महिला, युवा और छात्र विरोधी है।

साथ ही हेमंत सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए मुख्यमंत्री से गद्दी छोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।

Share This Article