मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले लेफ्टिनेंट जनरल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में सेना की पूर्वी कमान के कमांडर (जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ) लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के साथ हुई इस भेंटवार्ता के क्रम में राज्य में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, नागरिक-सैन्य सहयोग सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया। मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने भी मुख्यमंत्री को ईस्टर्न कमांड का मोमेन्टो सप्रेम भेंट की।

इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आर्मी के सीनियर ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र दीवान एवं मेजर जनरल राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article