लातेहार में छात्रा से गैंगरेप के पांच आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: थाना क्षेत्र के बोदा पंचायत अंतर्गत एक गांव में बुधवार की अलसुबह एक सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ हुए गैंगरेप (Gang Rape) मामले में चंदवा पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है।

घटना के 24 घंटे के अंदर ही चंदवा पुलिस ने अभियान चलाकर घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि छठे अभियुक्त की तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में करीमन गंझू, मुकेश गंझू, सुरेश गंझू, पिंटू गंझू व वीरेंद्र गंझू शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रेतर कार्रवाई के बाद मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि जल्द ही छठा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Share This Article