Amaal Malik का 100वां गाना तुझे चाहता हूं क्यों हुआ रिलीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मशहूर गायक अमाल मलिक (Amaal Malik) का 100वां गाना तुझे चाहता हूं क्यों रिलीज हो गया है। इस गाने के लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

खास बात यह है कि इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ-साथ कुणाल वर्मा ने इसमें दमदार म्यूजिक भी दिया है।अमाल कहते हैं, मैं बहुत आभारी हूं कि एक संगीतकार के रूप में मेरा 100वां गाना तुझे चाहता हूं क्यों रिलीज हो रहा है।

मेरे पास मेरे दादा-दादी, माता-पिता, मेरे छोटे भाई और कुछ दोस्तों का आशीर्वाद और प्यार है।यह गाना रोमांटिक सॉन्ग (Romantic Song) है। इस गाने को निर्देशित मौरजो चटर्जी द्वारा किया गया है। गाने के मनाली की खूबसूरत वादियां देखने को मिलेंगी।

अमाल मलिक आगे कहते हैं, मेरे म्यूजिक टीचर और वरिष्ठ कलाकार मेरे जीवन के सच्चे रॉकस्टार हैं। मैं वास्तव में उनसे प्यार करता हूं। मुझे फैंस से भरपूर प्यार मिला है। मुझे सपोर्ट करन के लिए धन्यवाद।

एमडब्ल्यूएम एंटरटेनमेंट (MWM Entertainment) द्वारा प्रस्तुत तुझे चाहता हूं क्यों अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Share This Article