HomeUncategorizedराष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य...

राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

spot_img

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सिक्किम के लोग विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं और सिक्किम ने भारत के अन्य राज्यों के सामने मिशाल पेश करने का काम किया है।

सिक्किम के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा , सिक्किम के मेरे भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर स्वयं को प्रतिष्ठित किया है और वे देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। ईश्वर राज्य के लोगों को सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का रास्ता अपना कर देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। सिक्किम के सभी निवासियों के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि, भारत के 22वें राज्य के तौर पर 16 मई, 1975 को सिक्किम की स्थापना हुई थी।

spot_img

Latest articles

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम की लाइटिंग कैंपेन से शहर हुआ रौशन

Jharkhand Ranchi News: दुर्गा पूजा के भव्य मौके पर राजधानी रांची लाइट्स से चमक...

रांची में पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग का आरोपी राहुल दास अरेस्ट

Jharkhand Ranchi News: खलारी थाना की पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग करने वाले अपराधी राहुल...

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 70 नई पेट्रोलिंग बाइक्स से गश्त बूस्ट

Dhanbad News: दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए धनबाद जिला पुलिस पूरी तरह...

रांची के नए पुलिस ‘बॉस’ ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात!

Jharkhand Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के हाल...

खबरें और भी हैं...