जमशेदपुर में प्रेमिका के आत्महत्या मामले में शादी के दिन प्रेमी को जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के कपाली अलबेला गार्डन के पास रहने वाली शबनम परवीन (26) के आत्महत्या (Suicide) मामले में पुलिस ने प्रेमी मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी मो राशिद को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शबनम की बहन हसीना परवीन ने राशिद के खिलाफ बहन को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया है।

जेल जाने के कारण उसकी शादी टूट गई

रविवार को परिजनों ने शबनम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। राशिद की रविवार को ही कपाली में रहने वाली एक युवती से शादी होने वाली थी।

जेल जाने के कारण उसकी शादी टूट गई। कपाली निवासी शबनम परवीन ने शनिवार शाम को घर में फांसी लगाई थी।

हसीना ने पुलिस को बताया- मो. राशिद के साथ उसकी बहन तीन साल से प्यार करती थी। राशिद की दूसरी जगह शादी करने की बात का पता चलने पर वह शनिवार को उसके घर गई थी। लेकिन राशिद ने उसे पहचाने के इनकार कर दिया।

Share This Article