देवघर में बहू ने ससुर को पीटकर घर से निकाला, थाने में शिकायत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले के सारठ देवघर (Deoghar) रोड स्थित शांति चौक में बहू ने ससुर को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पीड़ित 62 वर्षीय नागेश्वर मंडल ने रविवार को बहू रूबी देवी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत में पीड़ित का कहना है कि उनका दो लड़का है।

पुत्र सरोज मंडल व मनोज मंडल दोनों ही शादीशुदा है। शादी के बाद से ही दोनों बेटा उनसे अलग रहता है। पति-पत्नी किसी तरह गुजर बसर करते है।

20 दिन पूर्व बड़ा पुत्र सरोज मंडल व उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों घर से निकल कर कहीं चले गए थे।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है

पांच दिन पूर्व उनकी बहू रूबी देवी अपने बच्चे के साथ घर वापस लौट आई। बहू से जब पुत्र के बारे में पूछताछ की तो उसने कुछ भी बताने से साफ इन्कार कर दिया।

रविवार करीब अचानक बहू ने बाल्टी से उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। इसी दौरान हो हल्ला सुनकर पीड़ित की पत्नी भारती देवी वहां पहुंची और घायल अवस्था में इलाज के लिए सारठ सीएचसी पहुंचाया।

पीड़ित का आरोप है कि उनकी बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उनके पुत्र को कहीं गायब कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article