रांची में पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गायब रहने पर होगी सख्त कार्रवाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची SSP सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रांची में पहले चरण में जो पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी में शामिल थे, इन्हीं लोगों को दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया जायेगा। SSP ने इसके मद्देनजर पत्र भी जारी किया है।

चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्ति करने पर चुनाव कार्य का संपादन करेंगे

पत्र में कहा गया है कि पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया जाता है कि प्रत्येक चरण के चुनाव समाप्ति के उपरान्त अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पूर्ववत कार्य करेंगे।

पुनः अगले चरण के चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्ति करने पर चुनाव कार्य का संपादन करेंगे।

संबंधित प्रतिष्ठान प्रभारी चुनाव के उपरांत अगले दिन संध्या तक योगदान नहीं देने वाले पुलिस पदाधिकारी कर्मी की सूची उपलब्ध कराएंगे, ताकि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।

Share This Article