गिरिडीह : मुखिया पद की प्रत्याशी ने बूथ पर समर्थकों के साथ जाकर बैलेट पेपर फाड़ा, खुद व एक दर्जन समर्थन गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में मतदान के दिन ही बूथ पर एक प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया।

मामला गिरिडीह के बेंगाबाद के बदवारा में बूथ संख्या तीन का है। यहां मुखिया पद की प्रत्याशी विभा हैं। वह अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर गईं और बैलेट पेपर को ही फाड़ दिया।

वह यहीं नहीं रुकीं उन्होंने मतदान करा रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की तथा सरकार कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया।

 विभा देवी समेत एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया

इस दौरान उनके साथ करीब 50 समर्थक थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल सिंह वहां पहुंचे।

उन्होंने विभा देवी समेत एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि इस तरह की हरकत करने पर विभा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share This Article