पंचायत चुनाव 2022 : गुमला प्रखंड में सर्वाधिक 65.57 प्रतिशत मतदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) का दूसरा चरण गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस चरण में जिले के गुमला, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड में चुनाव हुआ।

गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव व एसपी डा. एहतेशाम वकारीब ने मतदान केंद्रों में जाकर मतदान का निरीक्षण किया।

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण में गुमला जिले के तीन प्रखंडों गुमला, घाघरा एवं बिशुनपुर में मतदान संपन्न कराया गया।

मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इसमें गुमला प्रखंड में 65.57 प्रतिशत, घाघरा प्रखंड में 60.63 व बिशुनपुर प्रखंड में 63.09 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान निर्धारित समय प्रातः 07ः00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ जो अपराह्न 03ः00 बजे तक चला।

शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर इस पूरी प्रक्रिया का निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा की गई। चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article