रांची में हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर एक और दो के बीच मारुति शोरूम (Maruti Showroom) के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है । घटना रविवार रात की है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अरगोड़ा निवासी डेला टोली निवासी छोटू कुमार बाइक से कही जा रहा था। इसी क्रम में एकाएक वह गाड़ी रोक दिया।

रिम्स में उसका इलाज चल रहा है

इसी दौरान पीछे से एक बाइक ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। इससे छोटू बाइक सहित गिर गया और घटनास्थल पर ही छोटू की मौत हो गई।

धक्का मारने वाला बाइक सवार का नाम सम्राट है, जो पंडरा थाना के हेहल का रहने वाला है। वह गंभीर रूप से जख्मी है।

रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है।

Share This Article