Latest Newsक्राइमरांची में ट्यूशन से लौट रही छात्रा का अपहरण कर तीन दिन...

रांची में ट्यूशन से लौट रही छात्रा का अपहरण कर तीन दिन तक गैंगरेप, हाथ व पैर बांध मुंह में ठूंस दिया कपड़ा, फिर तीनों ने मिलकर किया बारी-बारी से दुष्कर्म

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) (Rape) का मामला सामने आया है। दिन प्रतिदिन ऐसी घटना बढ़ती जा रही है। हैवानियत की सारे हदे पार हो रही है।

नगड़ी थाना क्षेत्र से ऐसा ही मामला सामने आया है जहां ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर उसके साथ तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

तीन अपराधियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया है। 16 साल की नाबालिग छात्रा नगड़ी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है।

अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

इस संबंध में छात्रा ने नगड़ी थाना में सुनील कुजूर व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी निवासी रामचंद्र गोव और दिलीप तामसोय शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि प्राथमिकी अभियुक्त सुनील कुजूर घटना में शामिल नहीं था। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

ग्रामीण एसपी ने यह भी बताया कि सुनील और नाबालिग छात्रा के परिजन के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है।

आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ रातभर दुष्कर्म किया

आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ रातभर दुष्कर्म (Rape) किया। जिससे छात्रा के कपड़े भी खराब हो गए थे। 10 मई को आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को कपड़ा खरीदने के लिए उसे बाजार ले गए।

इस दौरान आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह किसी को बतायी तो वह उसे जान से मार देगा। इसी क्रम में नाबालिग छात्रा की नजर पिता और चाचा पर पड़ी।

इशारा कर छात्रा ने पिता और चाचा को बुलाया। उन्हें देखकर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद छात्रा अपने पिता व चाचा के साथ घर आयी।

परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर नगड़ी थाना (Nagri Police Sation) गए और मामला दर्ज कराया।

हाथ व पैर बांध मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, तीनों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया

छात्रा ने पुलिस को बयान दिया है वह सात मई की शाम पांच बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा थी।

नगड़ी थाना क्षेत्र के महुआ टोली पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह पहुंची पीछे से दो बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। एक आरोपी जबरन उसे खींचकर बाइक में बिठा लिया।

इसके बाद उसे डुमरटोली स्थित एक नए मकान में ले गए। वहां पर दोनों अन्य आरोपी भी पहुंचे। तीनों ने मिलकर उसका हाथ व पैर बांध दिया।

शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...