Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां शिक्षक ने की छात्रा के साथ छेड़खानी, 'नंगा' कर...

झारखंड में यहां शिक्षक ने की छात्रा के साथ छेड़खानी, ‘नंगा’ कर घर वालों ने की जमकर धुनाई

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : शनिवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह उत्तरी पंचायत में एक कोचिंग संचालक शिक्षक (Teacher) पर छात्रा (Student) के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर छात्रा के घरवालों ने शिक्षक की जमकर धुलाई कर दी।

शिक्षक अजीत कुमार वर्णवाल प्रखंड क्षेत्र के एक महाविद्यालय में कामर्स विषय के शिक्षक है।

दरअसल शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई तो शिक्षक अजीत कुमार ने उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की।

जिसका छात्रा के द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन शिक्षक नहीं माने। जब छात्रा ट्यूशन से घर लौट कर आई तो काफी डरी सहमी और गुमसुम सी थी।

काफी देर कोशिश करने के बाद मामला शांत हुआ

तब घरवालों ने उससे इस हालत का कारण पूछा तो काफी समय के बाद छात्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ कर सारी कहानी बताई।

शिक्षक की हरकत सुनने के बाद घरवाले आक्रोशित होकर शिक्षक के घर जा पहुंचे और उन्हें जलील करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की।

शिक्षक की पत्नी के द्वारा काफी देर कोशिश करने के बाद मामला शांत हुआ।

हालांकि जसीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें अब तक नहीं मिली है। दोनों पक्षों के द्वारा फिलहाल कोई लिखित आवेदन दर्ज नहीं किया गया है।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कोचिंग में 11 वीं कक्षा की छात्रा से किताब के एवज में 150 रूपए मांगा था। जिसके बाद छात्रा ने कहा कि मेरे पास 10 रुपया कम है, कल दे देंगे।

शिक्षक ने एक भी नहीं सुनी ओर छात्रा का पॉकेट चेक करने लगा जिसके बाद छात्रा रोने लगी।

फिर छात्रा अपने घर पहुंचकर सारा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद शनिवार को परिजन सुबह आठ बजे कोचिंग सेंटर पहुंचकर आरोपी शिक्षक को जमकर धुनाई किया। फिलहाल पुलिस ने कोचिंग सेंटर को बंद कर रखने का आदेश दिया है।

इस मामले में शिक्षक को पीटने का एक वीडीओ भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। उक्त प्रकरण के बाद शिक्षक ने माफीनामा देकर मामले को रफा दफा करने की भी कोशिश की गई।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...