Homeझारखंडऐतिहासिक होगी धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली: दीपक प्रकाश

ऐतिहासिक होगी धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली: दीपक प्रकाश

spot_img

रांची:  झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि पांच जून को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली ऐतिहासिक होगी। दीपक प्रकाश शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता होंगे।

नड्डा 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां महानगर के कार्यकर्ता सांस्कृतिक एवं पारंपरिक तरीके से अभिनंदन करेंगे।

रैली में सांस्कृतिक कलाओं का भी प्रदर्शन होगा

एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक सात स्थानों पर विभिन्न मोर्चा के द्वारा स्वागत किया जाना है। इसी बीच बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की प्रतिमा पर नड्डा माल्यार्पण भी करेंगे।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि सांस्कृतिक रैली और जतरा में प्रदेश भर के 50 हजार लोग आएंगे।

रैली में सांस्कृतिक कलाओं का भी प्रदर्शन होगा। झारखंड की संस्कृति की झलक होगी, पौष्टिक खाद्य पदार्थों का भी स्टाल होगा, छउ नृत्य, पाइका, संथाली, हो आदि का भी प्रदर्शन होगा।

पत्रकार वार्ता (Press Conference) में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन भी उपस्थित थीं।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...