Latest NewsझारखंडRanchi : BSNL के दो अधिकारियों को दो-दो साल का सश्रम कारावास

Ranchi : BSNL के दो अधिकारियों को दो-दो साल का सश्रम कारावास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची CBI की विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार करने के मामले में BSNL के तत्कालीन TDM अमोद कुमार और कंप्यूटर सप्लायर रविंद्र कुमार गुप्ता को दो-दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला वर्ष 2006 का है। इसमें हजारीबाग BSNL कार्यालय में एक लाख 92 हजार रुपये का भ्रष्टाचार अधिकारी (corruption officer) और सप्लायर की मिलीभगत से किया गया था।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर CBI ने कार्रवाई करते हुए BSNL के तत्कालीन टीडीएम अमोद कुमार, डीईटी दशरथ प्रसाद शर्मा, एसडीई बीएन प्रसाद और कंप्यूटर सप्लायर रविंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

अधिक कीमत पर कंप्यूटर की खरीद की और सप्लायर को भुगतान भी किया

करीब डेढ़ दशक तक चली न्यायिक प्रक्रिया के दौरान आरोपित दशरथ प्रसाद शर्मा और बीएन प्रसाद की मृत्यु हो गई।

मामले के दो आरोपित अमोद कुमार और रविंद्र कुमार गुप्ता ने ट्रायल फेस किया। अमोद कुमार के खिलाफ यह आरोप था कि उन्होंने जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना अधिक कीमत पर कंप्यूटर (computer) की खरीद की और सप्लायर को भुगतान भी किया।

spot_img

Latest articles

18वीं लोकसभा में झारखंड सांसदों की सक्रियता, सवाल पूछने में NDA आगे

रांची: 18वीं लोकसभा में झारखंड के 14 सांसदों ने अब तक कुल 1,111 सवाल...

जलाशयों को बचाने की पहल तेज, धुर्वा डैम का किया गया निरीक्षण

Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रांची शहर और जिले में...

रांची में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

Ranchi : रांची जिले में शनिवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की औपचारिक...

48 घंटे में हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : रांची जिला पुलिस ने बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या...

खबरें और भी हैं...