Latest Newsझारखंडझारखंड में बेलगाम हुए साइबर अपराधी, अब पाकुड़ DC की तस्वीर वाली...

झारखंड में बेलगाम हुए साइबर अपराधी, अब पाकुड़ DC की तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़ : DC वरुण रंजन की तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी (Fake Whatsapp ID) बनाकर जिले के अन्य पदाधिकारियों से राशि की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है।

पाकुड़ DC ने इसे फर्जी बताते हुए जिले के सभी पदाधिकारियों के अलावा शहर के सभी वर्गों व अपने शुभचिंतकों से उनके नाम व पहचान से किसी को भी कोई भी रकम और उपहार देने से मना किया है। साथ ही इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करा कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस भी संबंधित साइबर अपराधी (cyber criminals) का पता लगाने में जुट गई है। उक्त फर्जी ID के जरिए साइबर अपराधियों द्वारा जिले के कई अन्य गणमान्य लोगों से भी संपर्क कर ऐसी ही मांग की गई है।

पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी

इन तमाम बातों की पुष्टि आधिकारिक रूप से DC कार्यालय से की गयी है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 7207912008 है और इसी नंबर से साइबर अपराधियों द्वारा अधिकारियों या अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा हैं।

साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया (social media) के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आएं और उनसे किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें।

इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस (Police) भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...