Latest Newsऑटोमहिंद्रा ने नए अवतार में पेश किया New Scorpio, 30 जुलाई से...

महिंद्रा ने नए अवतार में पेश किया New Scorpio, 30 जुलाई से बुकिंग शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

महिंद्रा (Mahindra) ने अपने न्यू स्कॉर्पियो को नए डिज़ाइन फीचर और इंजन के साथ पेश किया है। जिसकी बुकिंग 30 जुलाई से शुरू होने वाली है। इस बुकिंग की शुरुआत पहले आओ पहले पाओ के स्कीम पर होगी।‌

कंपनी का कहना है कि एसयूवी की डिलीवरी फेस्टिव सीजन में की जाएगी।‌ न्यू स्कॉर्पियो (new scorpio) की टेस्ट ड्राइव 5 जुलाई से शुरू होने वाली है। फिलहाल कंपनी ने इसके कीमत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Mahindra unveils new Scorpio in new avatar, bookings start from July 30

आइए जानते हैं स्कॉर्पियो के डिजाइन और फीचर्स के बारे में।

डिजाइन

नई SUV में दिए गए LED DRL के साथ डबल बैरल हेडलैंप, क्रोम स्लैट्स के साथ सिग्नेचर लोगो, नई डिजाइन वाली ग्रिल, लंबा बोनट और फॉग लैंप असेंबली इसे काफी आकर्षक लुक देते हैं। SUV की कुल लंबाई 4662 mm, चौड़ाई 1917 mm और ऊंचाई 1857 mm है।

Mahindra unveils new Scorpio in new avatar, bookings start from July 30

वहीं इसका व्हीलबेस 2780mm है। स्कॉर्पियो-N का डैशबोर्ड बिलकुल नया है और इसे ब्लैक एंड ब्राउन कलर थीम में तैयार किया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम (infotainment system) के चारों ओर मेटल फिनिश है। डैशबोर्ड पर “स्कॉर्पियो एन” बैज भी दिया गया है।

फीचर्स

नई स्कॉर्पियो को अमेजन एलेक्सा (Amazon Alexa) का इस्तेमाल करते हुए वॉयस कमांड दी जा सकती है। SUV में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नया है। यह एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

Mahindra unveils new Scorpio in new avatar, bookings start from July 30

SUV के खास फीचर्स में 3D साउंड स्टेजिंग के साथ सोनी 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 70+ कनेक्टेड कार फीचर्स, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं।

Mahindra unveils new Scorpio in new avatar, bookings start from July 30

स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) की तुलना में, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में 360 डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, 6 एयरबैग और अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

टक्कर

न्यू महिंन्द्रा स्कॉर्पियो N (New Mahindra Scorpio N) की कीमत 12 लाख रुपए (एक्सशोरूम) हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, हुंडई क्रेटा और हुंडई अल्काजार से होगा।

कंपनी की कोशिश है कि नई स्कॉर्पियो मार्केट में मिड-रेंज की SUV का स्पेस कवर करे और लोगों को फीचर्स लक्जरी कारों जैसे मिलें, ऐसे में ये कार कई लोगों के लिए टोयोटा फॉर्चुनर (Toyota Fortuner) का अफॉर्डेबल ऑप्शन बन सकती है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...