RANCHI : कांके प्रखंड प्रमुख बने सोमनाथ मुंडा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कांके प्रखंड से सोमनाथ मुंडा (Somnath Munda) प्रखंड प्रमुख आए अंजय बैठा उप प्रमुख बने हैं।

प्रमुख और उप प्रमुख के लिए शनिवार को कांके प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पंचायत समितियों की बैठक हुई।

इसमें 32 पंचायत के 40 पंचायत समिति सदस्यों ने गुप्त मतदान का प्रयोग किया। परिणाम की घोषणा के बाद दोनों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

मौके पर ही निर्वाचन पदाधिकारी अंजलि दास  (Anjali Das) ने जीते हुए सभी पंचायत समिति सदस्य को उनके कार्य एवं दायित्व की शपथ दिलायी।

कुल 40 पंचायत समिति सदस्य चुनाव जीते

प्रमुख पद के लिए तीन सदस्यों सोमनाथ मुंडा, अमर उरांव और नरेश पाहन ने अपना नामांकन दर्ज कराया था। सोमनाथ मुंडा ने 23 वोट से जीत हासिल की।

अमर उरांव को नौ और नरेश पहन को सात वोट मिले। एक वोट (Vote) रद्द हो गया। उप प्रमुख के लिए दो उम्मीदवारों अंजय बैठा और आदित्य नारायण ने नामांकन दर्ज कराया था।

अंजय बैठा को 33 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी आदित्य नारायण को सात वोट ही मिले। कांके प्रखंड की 32 पंचायतों में कुल 40 पंचायत समिति सदस्य (Panchayat Samiti Member) चुनाव जीते हैं इनके द्वारा ही वोटिंग के जरिये प्रमुख और उप प्रमुख के लिए मतदान किया गया।

Share This Article