पलामू में हथियारबंद अपराधियों ने की क्रशर प्लांट को फूकने की कोशिश

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: छतरपुर थाना (Chhatarpur Police Station) क्षेत्र के बरडीहा में हथियारबंद अपराधियों द्वारा एक क्रशर प्लांट (crusher plant) को फूंकने की कोशिश का मामला सामने आया है।

खबर के अनुसार, अपराधियों के द्वारा जेसीबी ट्रैक्टर, बैटरी समेत कई उपकरणों में आग लगाने की कोशिश की गई।

छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, हथियारबंद अपराधी तीन बाइक से पहुंचे और स्टोन क्रशर प्लांट में जमकर उत्पात मचाया।

घटना के दौरान प्लांट में मौजूद कर्मचारियों के शोर मचाने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

Share This Article