पलामू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके के कुएं में मिला शव

पलामू के सरजामातू गांव में विवाहिता ने मायके के कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News : पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के सरजामातू गांव में एक विवाहिता ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

मृतका की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई है, जो सहेंद्र मांझी की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले चतरा जिले के कुटिल गांव में हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि आरती के पति का पहले से किसी अन्य युवती से संबंध था, जिसके कारण वह आरती से दूरी बनाए रखता था। उनका कहना है कि शादी के बाद आरती अधिकतर समय अपने मायके में रहती थी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के आरती ने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

पिपराटांड़ थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।