लातेहार: भाजपा जिला की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

लातेहार में भाजपा की मासिक बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक उज्जवल दास ने संगठन मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक उज्जवल दास हुए शामिल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

BJP Latehar : लातेहार भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला की मासिक बैठक जिला कार्यालय में धूमधाम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री बंशी यादव ने की।बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और सिमरिया विधायक आदरणीय श्री उज्जवल दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रदेश मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी श्री मनीर उरांव भी विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री छोटू राजा ने किया जबकि समापन जिला मंत्री श्री ध्रुव कुमार पांडेय ने किया।

आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, बूथ सशक्तिकरण अभियान को तेज करने तथा केंद्र और राज्य सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तृत मंथन हुआ।मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है।

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती पूनम देवी, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, ईश्वरी सिंह, श्रीमती ऊषा देवी, भीमानंद गिरी, कल्याणी पाण्डेय, मुकेश पांडेय, विष्णुदेव गुप्ता, रमेश राम, सरोज देवी, मंगल उरांव, परशुराम लोहरा, प्रशांत सिंह, सुमंत यादव, दीपक यादव, गौरव दास, अपर्णा सिंह सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर सभी को दायित्व सौंपे गए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।