नारा में शिंजो आबे की स्मृति में अस्थायी स्मारक, लोग दे रहे श्रद्धांजलि

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) की हत्या से जापान सदमे में है। नारा शहर से आबे की पार्थिव देह को राजधानी लाया गया है। लोग नम आंखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दे रहे हैं।

अपने नेता की हत्या से आहत नारा शहर के नागिरकों ने घटनास्थल पर अस्थायी स्मारक तैयार किया है। लोग स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर शिंजो की मौत पर दुख जता रहे हैं।

रविवार को होने हैं ऊपरी सदन के चुनाव

जापान के सबसे प्रसिद्ध राजनेता की हत्या (Murder) ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दुनिया सदमे में है। इस बीच जापान सरकार ने संसद के ऊपरी सदन के चुनाव टालने से इनकार कर दिया है।

ऊपरी सदन के चुनाव रविवार को होने हैं। उल्लेखनीय है कि नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने आबे को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share This Article