रांची के नये DC राहुल कुमार सिन्हा ने संभाला पदभार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा (DC Rahul Kumar Sinha) ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है। सिन्हा ने निवर्तमान डीसी छवि रंजन से प्रभार लिया।

प्रभार लेने के बाद राहुल सिन्हा ने समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

मौके पर निवर्तमान डीसी छवि रंजन (DC Chhavi Ranjan) ने भी नये उपायुक्त राहुल सिन्हा को प्रभार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

छवि रंजन को समाज कल्याण में निदेशक बनाया गया

साथ ही सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित डीसी सभागार में हुआ।

2011 बैच के आईएएस राहुल कुमार सिन्हा (IAS Rahul Kumar Sinha) को रांची डीसी बनाया गया है। छवि रंजन को समाज कल्याण में निदेशक बनाया गया हैं।

Share This Article