Women Euro 2022 : इंग्लैंड ने नॉर्वे को 8-0 से हराया, बेथ मीड की हैट्रिक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ससेक्स: बेथ मीड की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां द फाल्मर स्टेडियम में यूरो 2022 के अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच (Group Stage Match) में दो बार की यूरोपीय चैंपियन नॉर्वे को 8-0 से हराया।

उल्लेखनीय है कि अब तक किसी भी टीम (पुरुषों और महिलाओं) ने यूरो मैच में आठ गोल नहीं किए थे।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ग्रुप ए में अपने दोनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में प्रवेश कर लिया है। खेल के पहले दस मिनट के दौरान नॉर्वे बेहतर दिख रहा था लेकिन इसके बाद इंग्लिश टीम ने नॉर्वे को कोई मौका नहीं दिया।

मैच के 12 वें मिनट फाउल के बाद इंग्लैंड को पेनल्टी दी गई और जॉर्जिया स्टैनवे ने इसे गोल में बदलकर इंग्लिश टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

समाप्ति पर इंग्लिश टीम 6-0 से आगे रही

इसके ठीक तीन मिनट बाद इंग्लैंड ने लॉरेन हेम्प (Lauren Hemp) के शानदार गोल की बदौलत अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। मैच के 29वें मिनट में एलेन व्हाइट ने एक और गोल कर इंग्लैंड की बढ़त 3-0 कर दी।

बेथ मीड ने 34वें और 38वें मिनट में लगातार दो गोल करके टीम की बढ़त 5-0 कर दी। व्हाइट ने 41वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और हाफ टाइम से पहले इंग्लिश टीम की बढ़त 6-0 कर दी।

पहले हाफ की समाप्ति पर इंग्लिश टीम 6-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में मैच के 66वें मिनट में, एलेसिया रूसो ने गोल कर इंग्लैंड को 7-0 से आगे कर दिया।

मेड ने 81वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और इंग्लैंड (England) के लिए आठवां गोल किया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

Share This Article