HomeUncategorizedबंगाल में BJP ने ममता को आदिवासी विरोधी बताते हुए जगह-जगह पोस्टर...

बंगाल में BJP ने ममता को आदिवासी विरोधी बताते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाये

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) से दो दिन पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को ‘आदिवासी विरोधी’ करार देते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाये।

बंगाली और हिंदी में लगाये गये इन पोस्टरों में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार एवं आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं कर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अपनी ‘आदिवासी विरोधी मानसिकता’ प्रदर्शित की है।

पोस्टर में लोगों को यह सूचित करने के लिए मुर्मू की PM नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें हैं कि वह 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी हैं।

मालदा, झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में चस्पा किये गये पोस्टर में कहा गया है, ‘‘ एक ऐसी शख्सियत, जो आदिवासी महिला हैं, का समर्थन नहीं कर CM ममता बनर्जी ने अपनी आदिवासी विरोधी मानसिकतता प्रदर्शित की है।’’

BJP के एक बयान के अनुसार जनजातीय क्षेत्रों समेत पूरे राज्य में ऐसे 50,000 पोस्टर लगाये गये हैं।

द्रौपदी मुर्मू की जीवन यात्रा प्रेरणादायी गाथा है

माल्दाहा उत्तर से BJP सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, ‘‘ द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं जो बहुत गरीब पृष्ठभूमि से आती हैं। वह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने अपने तरीके से संघर्ष किया। उनकी जीवन यात्रा प्रेरणादायी गाथा है। उनका समर्थन नहीं कर बनर्जी ने दिखा दिया कि वह न तो महिला सशक्तिकरण और न ही आदिवासियों को लेकर गंभीर हैं।’’

वहीं, TMC ने कहा कि बनर्जी आदिवासियों एवं दलितों के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं तथा उन्हें BJP से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं हैं।

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय (MP Sukhendu Shekhar Rai) ने कहा, ‘‘ BJP का ट्रैक रिकार्ड देखिए, कैसे उसने दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किये हैं। वह ऐसा बेतुका आरोप लगा रही है…पश्चिम बंगाल में उसके पैरों तले जमीन तेजी से खिसक रही है।’’

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...