HomeUncategorizedद्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। शपथग्रहण के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी अधिसूचना में कहा कि नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पद ग्रहण समारोह सोमवार, 25 अप्रैल को सुबह 10.15 बजे संसद भवन के केंद्रीय सभागार (central auditorium) में होगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

इस समारोह में ये होंगे शामिल

इस समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा (Vice President and Rajya Sabha) के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपालगण, मुख्यमंत्रीगण, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्यगण और सरकार के प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।

संविधान के अनुच्छेद 60 के अनुरूप नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा अपने पद की शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष ली जाएगी। उसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण (Speech) होगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...