देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 41,100 नए मामले, 447 लोगों की हुई मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 88 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार 447 नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 88,14,579 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 447 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,29,635 तक पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,79,216 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 82,05,728 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.09 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 08 लाख से अधिक किए गए टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 08 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 14 नवंबर को 08,05,589 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 12,48,36,819 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article