रांची में निर्माणाधीन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Center) को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के आनी टोली का है, जिसका शिलान्यास बीते 29 जुलाई को मुख्यमंत्री Hemant Soren ने किया था।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण कार्य 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। सेंटर के निर्माण पर कुल 44,22,51,145 खर्च किया जाना है।

भारतीय निर्यात परिसंघ से जुड़े कार्यालय भी होंगे

रांची के Dhurva Hec स्थित कोर कैपिटल एरिया में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया जा रहा है।

इसको खोलने का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों (Business activities) को नया आयाम देना है। यहां अंतरराष्ट्रीय कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।

सेंटर में विदेश व्यापार महानिदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय और भारतीय निर्यात परिसंघ से जुड़े कार्यालय भी होंगे।

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को CM हेमंत सोरेन ने इस World Trade Center का शिलान्यास किया था।

शिलान्यास कार्यक्रम (Foundation stone laying ceremony) में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी मौजूद थे।

Share This Article