Homeक्राइमधनबाद में युवती के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप

धनबाद में युवती के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप

Published on

spot_img

धनबाद: गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में एक युवती (25 वर्ष) के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप (Gang Rape) करने का मामला सामने आया है।

युवती की लिखित शिकायत (Written complaint) पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों को जब गिरफ्तारी की सूचना मिली, तो वे पंचायत प्रतिनिधि के दरबार में पहुंचे और अपने बेटों को बचाने की गुहार लगाई।

इस मामले में रसूख वाले लोगों की तरफ से चारों आरोपियों को बचाने का प्रयास चल रहा है।

इसके साथ ही युवती पर लिखित शिकायत को थाने से वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले के सभी आरोपी हाजत (Hajat) में बंद थे।

घटना से डरी-सहमी हुई है युवती

मामला शुक्रवार की रात दस बजे की है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि ने गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव को मोबाइल पर सूचना दी कि चार युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया है।

इस सूचना पर पुलिस रेस हो गई और राजपुरा कोलियरी के समीप झाड़ी में छुपे सभी आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें लाकर हाजत में बंद कर दिया।

इस संबंध में गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव का कहना है कि घटना के बाद युवती काफी डरी हुई है।

अपने परिजनों का नाम और पता भी नहीं बता पा रही है। अब वह लिखित शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने की बात कर रही है। युवकों से पूछताछ (Inquiry) की जा रही है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...