

लातेहार : महुआडांड़ स्थित संत जेवियर्स कॉलेज परिसर के सभागार में छेछाडी आदिवासी जाग्रति मंच के बैनर अंतर्गत दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत शनिवार को दोपहर दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें फादर एम के जोश,फादर दिलीप, अमित, जेवियर, डॉक्टर सतोष जेरोम जेराल्ड कुजूर, प्रवीन एक्का सहित अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभा को संबोधित करते हुए जेरोम जेराल्ड ने नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के आंदोलन के बारे जानकारी देते हुए कहा कि जब तक नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज रद्द नहीं होता है, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, दूसरे वक्ता विक्रम मिंज ने कहा कि योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जोड़े साथ ही गलत व्यक्ति को इस सूची में न जोड़ें। इसी तरह एसआईआर संबंधित गड़बड़ी होने पर 1951 पर फोन कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।





