उपराष्ट्रपति ने ‘झारखंड स्थापना दिवस’ की दीं शुभकामनाएं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को ‘झारखंड स्थापना दिवस’ पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति वेंकैया ने शुभकामना संदेश में कहा, ‘झारखंड स्थापना दिवस’ पर प्रदेश के सभी बहन-भाइयों को मेरी शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, वन और खनिज संपदा से भरपूर झारखंड का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन के लिये मेरी मंगलकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि 15 नवम्बर 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग होकर झारखंड भारत का 28वां राज्य बना था।

Share This Article