देश में पिछले 24 घंटे में मिले 16,047 पॉजिटिव मरीज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 16,047 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 19,539 है। जबकि इससे 48 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 35 लाख 35 हजार 610 हो गई है।

24 घंटों में 3.25 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए

इस दौरान रिकवरी दर 98.52 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 28 हजार 261 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.25 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 88 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article