धनबाद में मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जियलगढ़ा गांव निवासी निर्मल कुमार के 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार (Ritesh Kumar) ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

युवक इलेक्ट्रिक वायरिंग मिस्त्री (Electric Wiring Technician) का काम करता था। परिजनों ने बताया कि रितेश ने बीती रात भोजन करने के बाद करीब 11 बजे तक Wiring का काम किया है। फिर अपने कमरे में सोने चला गया।

शव Asbestos की छत के एंगल से गमछे के सहारे झूलते हुए मिला

सुबह जब देर तक नहीं जागा तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार वालों को अंदेशा हुआ। इसके बाद पड़ोसियों की मौजूदगी में उसके रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव Asbestos की छत के एंगल से गमछे के सहारे झूलते हुए मिला।

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना के SI सुभाष चंद्र शर्मा मौके का जायजा लेने पहुंचे और पंचनामा कर शव को Post Mortem के लिए Hospital भिजवा दिया।

Share This Article