सड़क दुर्घटना में घायल गिरिडीह जमुआ थाने के चौकीदार की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र (City ​​Police Station) के भंडारीडीह के पास अज्ञात टाटा मैजिक वाहन (Tata Magic Vehicles) की टक्कर से गंभीर रूप से घायल चौकीदार छेदी पासवान (Chowkidar Chhedi Paswan) को इलाज के लिए रांची ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत (Death) हो गई।

उसे Sadar Hospital में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद उसे रांची रेफर (Ranchi Refer) कर दिया।

गिरिडीह डाक पहुंचाकर Bike से जमुआ लौट रहा था

वह जमुआ थाना में पदस्थापित था और जमुआ थाना क्षेत्र के ही बेदनीटांड़ गांव का रहने वाला था। वह शनिवार को देर शाम गिरिडीह डाक पहुंचाकर Bike से जमुआ लौट रहा था।

इसी दौरान दुर्घटना (Accident) का शिकार हो गया। शव का पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article