लोहरदगा में पिछले 24 घंटे में मिले सबसे अधिक कोरोना के 14 नए केस

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) जिले में सबसे अधिक कोरोना के 14 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के 351 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 97 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( jamshedpur)में है।

बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में Corona से 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 50 नए मरीज मिले हैं।.

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से चार, चतरा से दो, देवघर से दो, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दस, गुमला से दो, हजारीबाग से तीन, लातेहार से चार, लोहरदगा से 14, पलामू से दो और रांची से छह मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 763 हो चुकी है।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 38 हजार, 324 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 351 सक्रिय केस (Active case) है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 82 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article