Latest Newsझारखंडरांची में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार कर...

रांची में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, एक को तलाश रही SIT

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ओरमांझी: झारखंड (Jharkhand) में जिस तरह महिलाओं और लड़कियों (women and girls) के खिलाफ अत्याचार (Molested) बढ़े हैं, उसे लेकर लोगों में काफी रोष व्याप्त है। राज्यभर में लड़कियों पर हो रहे अपराध का दौर अब रांची जिले में पहुंच गया है।

ओरमांझी में प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा के साथ थी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है।हालांकि इसमें ओरमांझी पुलिस ने छेड़खानी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं आरोपियों के एक साथी की गिरफ्तारी के लिए SIT की टीम छापेमारी कर रही है। जेल भेजे गए आरोपियों में मुजम्मिल अंसारी, फिरदौस अंसारी, जमील अंसारी और तौफीक अंसारी शामिल हैं।

लड़की को घर से उठाने की दी थी धमकी, लिपिक की हत्या की भी थी मंशा

ज्ञात हो कि आरोपियों ने पांच सितंबर को लड़की को घर से उठाने और स्कूल के लिपिक को पिस्टल (Pistol) दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। ओरमांझी के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जेल भेजने से पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब पिस्टल की खोज कर रही है जो आरोपी स्कूल लेकर गए थे।

हालांकि आरोपियों ने पिस्टल के संबंध में कुछ नहीं बताया। प्रोजेक्ट पल्स टू स्कूल (Project Pulse to School) सदमा कांड के गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने धारा 147, 148, 323, 354 और 452 का मामला दर्ज कर जेल भेजा है।

जैसे-जैसे मामला का खुलासा होगा और अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी। बता दें कि झारखंड में हर दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

विशेषकर लड़कियों पर यह कुछ तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग सरकार और पुलिस से सख्त कार्रवाई की लगातार मांग कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

शराब–जमीन घोटाले की परतें खुलीं, एसीबी की जांच में कई बड़े आरोप सामने

Ranchi : रांची में चर्चित शराब और जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और...

रांची में घरेलू हिंसा का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने की आत्महत्या

Ranchi: रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

खबरें और भी हैं...