रांची की प्रियंवदा बनीं Forever Mrs India की स्टेट विनर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची की प्रियंवदा सिन्हा जयपुर में हुए फॉरएवर मिसेज इंडिया 2022 (Forever Mrs India 2022) की स्टेट विनर (State Winner) बनीं हैं।

प्रतियोगिता मिस, मिसेज व टीन 2022 कैटेगरी के लिए हुई थी। प्रियंवदा मिसेज इंडिया जीवन कैटेगरी में विजेता बनीं। इस इवेंट में 60 से ज्यादा Model ने शोकेश किया।

उन्होंने बताया कि अब सभी राज्यों की विजेताओं के बीच दिसंबर में ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) होगा, जिसमें राष्ट्रीय विजेता चुना जाएगा।

फिलहाल वह अपने पति के साथ कोलकाता में रहती हैं

उन्होंने बताया कि वह सिटी विनर (City ​​Winner) बनी थीं, जो कि Online आयोजित हुआ था। इसके बाद स्टेट लेवल प्रतियोगिता (State Level Competition) ऑफलाइन हुई।

उन्होंने पहली बार मॉडलिंग की है। बताया कि दरअसल उनकी बेटी बेबी मॉडल (Baby Model) है। उसके इवेंट के दौरान कई बार उनके लिए भी ऑफर आए तो उन्हें इसमें भागीदारी ली और स्टेट विनर बनने तक का सफर तय किया।

रांची के चर्च रोड में इनका परिवार रहता है। फिलहाल वह अपने पति के साथ कोलकाता (Kolkata) में रहती हैं।

Share This Article