Homeझारखंडझारखंड : कुर्मी जाति के आंदोलन से रेल सेवाओं पर व्यापक असर,...

झारखंड : कुर्मी जाति के आंदोलन से रेल सेवाओं पर व्यापक असर, चौथे दिन भी जारी रहा आंदोलन

Published on

spot_img

रांची: कुर्मी जाति (Kurmi caste) को ST की सूची में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहा कुर्मी समाज का आंदोलन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।

आद्रा और खडगपुर मंडल में अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर जनांदोलन का असर रेल सेवाओं (Rail services) पर देखा गया। अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे को कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लेना प़ड़ा है।

इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गये हैं। कुछ ट्रेनों की आंशिक सेवाएं ही मिल पा रही हैं।

शुक्रवार को रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 22892/22891 रांची–हावड़ा–रांची एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा– बरकाकाना–आद्रा मेमू पैसेंजर (Barkakana-Adra MEMU Passenger) को रद्द कर दिया गया है।

जानिए किन ट्रेनों को किया गया है रद्द

ट्रेन संख्या 03595/03596 बोकारो स्टील सिटी– आसनसोल– बोकारो स्टील सिटी मेमू पैसेंजर ट्रेन यात्रा प्रारंभ 23/09/2022 को रद्द रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18036 हटिया– खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रेन संख्या 18086 रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ रद्द रहेगी।

साथ ही ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर– रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। यह ट्रेन आद्रा–रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा प्रारंभ का आद्रा स्टेशन (Adra station) पर आंशिक समापन होगा। यह ट्रेन आद्रा–हटिया के बीच रद्द रहेगी। इ

सके अलावा ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

यह Train अपने निर्धारित मार्ग राजाबेरा–कोटशिला– मूरी–चांडिल– टाटानगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोमो– आद्रा– मेदिनीपुर–हिजली होकर चलाई जाएगी।

कई ट्रेनों के रद्द होने व कुछ ट्रेनों के रूट बदले जाने के कारण यात्रियों (Passengers) को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...